jhankar
ब्रेकिंग
सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि...

Harda News: अग्निवीर भर्ती रैली भोपाल में 22 से 30 अगस्त तक होगी

हरदा : सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा बताया गया कि 22 अगस्त से 30 अगस्त तक मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम, भोपाल में मध्यप्रदेश के हरदा सहित कुल 15 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस सहायक एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश एवं छतीसगढ़ के सभी जिलों के लिए सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक और धर्मगुरू की भी सेना भर्ती रैली का आयोजन साथ में किया जाएगा।
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त से 27 अगस्त 2024 तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस सहायक एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन तथा 29 अगस्त 2024 को सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक और धर्म गुरू की रैली का आयोजन होगा। सेना द्वारा अप्रैल, मई 2024 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि के एक दिन पहले विश्राम स्थली में रात्रि 9  बजे से प्रवेश दिया जाएगा। इन अभ्यर्थियों की दौड़ रात को 2 बजे प्रारंभ होगी। भर्ती में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र एवं सभी दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार तथा साथ में आधार कार्ड से लिंक मोइबल नम्बर भी लेकर आना अनिवार्य है।

- Install Android App -

धर्म गुरूओं की भर्ती रैली 29 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में होगी –

सेना में धर्म गुरूओं पंडित, मौलवी, पादरी और सिख गुरू ज्ञानी के भर्ती का आयोजन पहले ग्वालियर के अटलबिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र पर होना था। अब रैली आयोजन का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है, अब यह रैली मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम, भोपाल में 29 अगस्त 2024 को होगी।