jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Kheti kisani: सोयाबीन, गेहूं, और धान के उचित दामों की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में “किसान न्याय यात्रा” कल हरदा में भी निकलेगी

हरदा : सोयाबीन, गेहूं, और धान के उचित दामों की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में “किसान न्याय यात्रा” आयोजित की जा रही है। किसान भाई-बहनों के हित में ₹6000 प्रति क्विंटल सोयाबीन, ₹2700 प्रति क्विंटल गेहूं, और ₹3100 प्रति क्विंटल धान, खराब हुई फसल का मुआवजा, यूरिया, DAP की उपलब्धता के समर्थन में इस रैली का आयोजन हो रहा है।

किसान न्याय यात्रा के प्रभारी कपिल फौजदार ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा भी ₹6000 प्रति क्विंटल सोयाबीन, ₹2700 प्रति क्विंटल गेहूं, और ₹3100 प्रति क्विंटल धान, खराब हुई फसल का मुआवजा, यूरिया, DAP की उपलब्धता एवं अन्य किसानों की मांगों को लेकर 21 सितंबर, शनिवार, समय दोपहर 12:00 बजे से “किसान न्याय यात्रा” ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है।

- Install Android App -

उक्त रैली की शुरुआत खंडवा रोड स्थित पटाखा बाजार से होगी, जो खंडवा रोड से होते हुए घंटाघर, चांडाक चौराहा, प्रताप टाकीज, काली माता मंदिर, बलराम चौक, गुर्जर बोर्डिंग के मार्ग से होकर कलेक्टर कार्यालय चौराहे से मंडी तक जाएगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेसजन, सेक्टर मंडलम और मोर्चा संगठन महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के किसानो से अपील हैं कि आप सभी इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर किसानों के हक की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं।