jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

बिना पिलर के खड़ी टंकी की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत

इंदौर। सोमवार दोपहर राऊ क्षेत्र के बिजलपुर इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। शिव सिटी कॉलोनी में पानी की टंकी के लिए बनाई जा रही दीवार अचानक ढह गई, जिसमें दबकर तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक नाबालिग बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच निर्माणाधीन दीवार का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना का सबसे पहले पता वहां काम कर रहे जेसीबी ड्राइवर को चला। उसने तुरंत ठेकेदार और पुलिस को सूचना दी।

- Install Android App -

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या कहा?

मृतकों की पहचान गौतम राठौर (25), रामेश्वर (55) और टीटू (20) के रूप में हुई है। वहीं, सोहन (18) नाम का किशोर घायल है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही राजेंद्र नगर और राऊ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मृतक गौतम राठौर के परिवार में पिता, एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। पिता भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वहीं, 55 वर्षीय रामेश्वर के परिवार की हालत भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। उनकी पत्नी काफी समय पहले घर छोड़कर जा चुकी है। बेटी अपनी मां के साथ रहती है, जबकि बेटा रामेश्वर के साथ ही रह रहा था। तीसरे मृतक टीटू की उम्र लगभग 20 साल है।