jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

गणेश चल समारोह के दौरान पुलिस ने 37 लोगो को गिरफ्तार किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।गणेश विसर्जन चल समारोह पुलिस द्वारा सख्त की सुरक्षा व्यवस्था की गई। इंदौर में झांकियों के कारवां के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने कड़ी निगरानी रखी।

हथियार सहित संदिग्ध पकड़ाये

इस दौरान 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें से कुछ अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए। इनमें भानू जाटव, कान्हा बामनेल और अरुण सूर्यवंशी शामिल हैं। इसके अलावा, 28 संदिग्धों को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और सार्वजनिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विवरण

- Install Android App -

समारोह के दौरान अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार भानू पुत्र खेमसिंह जाटव निवासी पुलिस लाइन, ईमली बाजार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। कान्हा पुत्र श्याम बामनेल निवासी छोटी ग्वालटोली को हथियार के साथ पकड़ा गया।

अरुण पुत्र सुनील सूर्यवंशी को कृष्णपुरा पुल के पास चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और सार्वजनिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में 28 संदिग्ध लोगो पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था

क्राइम ब्रांच की टीम ने झांकी मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी।ड्रोन कैमरों और विशेष टीमों की मदद से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई।रातभर की कड़ी निगरानी के बावजूद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।