jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

बीसीसीआई एजीएम में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मिथुन मन्हास

मुम्बई। दिल्ली क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नये अध्यक्ष बने हैं। वह रॉजर बिन्नी की जगह लेंगे। मन्हास का पहले से ही अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था क्योंकि उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। रविवार को हुई बीसीसीआई की सालाना आम बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा हो गयी। अध्यक्ष के साथ ही बोर्ड की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हो गयी है। इसमें राजीव शुक्ला को फिर से उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया को सचिव चुना गया। वहीं प्रभतेज सिंह भाटिया को रोहन देसाई की जगह संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रभतेज पहले बोर्ड के कोषाध्यक्ष थे। वहीं अब ए रघुराम भट नये कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। मन्हास का नाम जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए भेजा था। वह जम्मू-कशमीर बोर्ड के प्रशासक रहे हैं। उनकी छवि एक अच्छे प्रशासक की रही है। मन्हास को अब व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के दौरान बीसीसीआई की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट के विकास, संचालन और वैश्विक प्रतिनिधित्व में मौजूदा चुनौतियों का समाधान भी करना होगा।

- Install Android App -

करियर की बात करें तो उन्होंने 1997/98 सत्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने भारत अंडर-19 और ए टीम का भी प्रतिनिधित्व किया हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें सीनियर टीम में जगह नहीं मिली। मन्हास ने 147 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.82 की औसत से 9,714 रन बनाए हैं। उन्होंनपे 27 शतक और 49 अर्धशतक लगाये हैं। उनका सबसे अच्छा रणजी सीजन 2007-08 में था जब दिल्ली ने खिताब जीता था. उन्होंने उस सीजन में 57.56 की औसत से 921 रन बनाए थे। मन्हास का लिस्ट ए क्रिकेट में भी बेहतरीन रिकॉर्ड है। उन्होंने 130 मैचों में 45.84 की औसत से 4,126 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उनके नाम 75 विकेट हैं, जिसमें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 40 विकेट शामिल हैं। मन्हास ने तीन आईपीएल टीमों दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेला है।