दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्वकप क्रिकेट 2025 के लिए कमेंट्री पैनल घोषित कर दिया है। इस पैनल में भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, अंजुम चोपड़ा को शामिल किया गया है। वहीं पाकिस्तान की सना मीर को इसमें जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर मेज जोंस , इंग्लैंड की ईसा गुहा, स्टेसी-एन किंग और जूलिया प्राइस , न्यूजीलैंड की पूर्व खिलाड़ी केटी मार्टिन, इंग्लैंड की नताशा फैरेंट को भी इस पैनल में जगह मिली है। इसके अलावा कुछ पूर्व दिग्गज पुरुष क्रिकेटर भी कमेंट्री करते दिखेंगे जिनमें भारत के दिनेश कार्तिक और इंग्लैड के नासिर हुसैन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच, वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट और इयान बिशप भी टीम का हिस्सा होंगे। कमेंट्री टीम में जिम्बाब्वे के म्पुमेलो म्बांगवा और श्रीलंका के रसेल अर्नोल्ड भी रहेंगे। कमेंट्री पैनल में शामिल मिताली ने कहा कि घरेलू धरती पर होने वाले इस विश्वकप से अगली पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी। मिताली राज ने कहा कि भारत और श्रीलंका में महिला विश्व कप होते देखना बेहद सुखह अससास है। यह न केवल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का जश्न मनाने के बारे में है, बल्कि क्रिकेट खेलने का सपना देखने वाली नई पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित करने के बारे में भी है। एक खिलाड़ी के रूप में इस सफर का हिस्सा होने के कारण अब वह कमेंट्री बॉक्स से अपने अनुभव साझा करने के साथ ही और उन खिलाड़ियों पर बात करेंगी जो भविष्य में स्टार बन सकते हैं।
ब्रेकिंग
