jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

सीहोर में शर्मसार करने वाली घटना: शव के नाम पर वसूली, अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सीहोर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। भैरूंदा स्थित निजी नर्मदा अस्पताल पर आदिवासी महिला के शव को रोककर वसूली करने और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
इलाज के बाद भी शव देने से किया इनकार
मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर पैसे वसूलने के बावजूद शव देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि प्रबंधन ने अतिरिक्त रकम की मांग करते हुए शव परिजनों को सौंपने से मना कर दिया। मजबूर होकर परिवार को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
अस्पताल कर्मियों ने पुलिस के सामने दिखाई दबंगई
जब सूचना मिलने पर भैरूंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव परिजनों को सौंपने की कोशिश की, तब अस्पताल कर्मचारियों और कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस के सामने ही दबंगई दिखाई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

सड़क हादसे में घायल हुई थी फूलवती बाई

जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की रात सनकोटा मार्ग पर एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय फूलवती बाई पति छोटेलाल बारेला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें देर रात इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन शव सौंपने से इनकार कर दिया।

प्रशासन और अस्पताल के बीच टकराव

भैरूंदा पुलिस के अनुसार, महिला की मौत के बाद मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि उपचार से जुड़े पैसों को लेकर मृतका के परिवार और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया।

- Install Android App -

राजनीतिक रसूख पर उठे सवाल

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि नर्मदा अस्पताल एक भाजपा नेता से जुड़ा है, जिसके कारण अस्पताल प्रबंधन अक्सर मनमानी करता है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने अस्पताल की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन का बयान

बीएमओ मनीष सारस्वत ने कहा कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वहीं, एसडीओपी रोशन जैन के मुताबिक सिंहपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला को अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जनता में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

इस घटना से क्षेत्र में भारी नाराजगी फैल गई है। लोगों का कहना है कि अस्पताल ने मानवता की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि क्या अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाही होगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।