jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

पुलिस की पिटाई से मौत का मामलाः 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, FIR के बाद से फरार थे दोनों आरक्षक

भोपाल। मध्यप्रदेश में बहुचर्चित पुलिस की पिटाई से युवक की मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या की एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद से दोनों आरक्षक फरार थे। देर रात संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरक्षकों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। दोनों आरक्षक पर उदित गायकी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप है।

पुलिस की पिटाई से मृत युवक उदित गायकी के परिजनों से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने फोन पर बात की है। हेमंत खंडेलवाल ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

- Install Android App -

सरकार पीड़ित परिवार के साथ

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी मृतक के घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी और फोन पर प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कराई। हेमंत खण्डेलवाल ने कहा- भाजपा संगठन और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर दोषियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज हुआ है।