jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

देर रात रात युवक के साथ मारपीट से बनी तनाव की स्थिति सैकड़ो युवाओं ने थाने का किया घेराव

केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। शहर में देर रात युवक के साथ मारपीट से तनाव की स्थिति बन गयी जब दो युवकों ने पुराने विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि युवक छोटू मालवीय रात के समय अपने घर जा रहा था कि उसे बराखड़ रोड पर उसे शेख फहीम और सोनू ने रोककर मारपीट कर दी। घटना की जानकारी लगते ही सेंकड़ों ग्रामीण और नागरिक थाने पहुंच गये और थाने का घेराव कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समझाने पर सभी थाने से चलकर घटना स्थल पर पहुंच गये। स्थिति बिगड़ते देख ज प्रतिनिधियों और अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग अपने घर चले गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही एडीशनल एस पी अभिषेक राजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की है ।

- Install Android App -

पीड़ित युवक को गंभीर चौंटे होने से प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम जिला अस्पताल भेजा है पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। स्थिति काबू मे है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि किसी भी स्थिति मे आरोपियों को बखशा नही जाएगा। उनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी कर लिया जायेगी।