jhankar
ब्रेकिंग
तार चोरी के आरोपियों को टिमरनी पुलिस ने किया गिरफ्तार शहर की शराब अब गांव-गांव: कजलास में पकड़ी गई बोलेरो,  आरोपी फरार पुलिस तलाश में जुटी CM मोहन यादव ने सराहा ‘नर्मदा अमृत’ मॉडल, कचरे से बन रही जैविक खाद मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी पहुँची 85 हजार एमवीए के पार मार्च 2027 के पहले सोलर लगवायें, सब्सिडी का लाभ पायें जिले में ‘ई-विकास’ पोर्टल से किया जा रहा खाद वितरण, किसानों के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु पंजीयन प्रारंभ प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी जिले में “संडे ऑन साइकिल” रैली का हुुआ आयोजन

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगी, सभी फ्लाइट्स रोकी गईं

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो विलेज इलाके में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका आमतौर पर आयतित सामान पखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फायर सर्विस मुख्यालय के मीडिया सेल अधिकारी तल्हा बिन जसीम ने बताया क आग की तिव्रता काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि 16 दमकल यूनिट मौके पर पहुंच चुकी हैं, जबकि अन्य 16 यूनिट रास्ते में हैं।

- Install Android App -

आग बुझाने में जुटे कर्मी
हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक के प्रवक्ता मसूदुल हसन मसूद ने बताया कि आग कार्गो विलेज के पास वाले हिस्से में लगी। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस, बांग्लादेश एयरफोर्स और एयरपोर्ट कर्मी मिलकर आग बुझाने में लगे हैं। फिलहालस आग लगने के कारण और नुकसान की सहा जनकारी अब तक सामने नहीं आई है। आग लगने के बाद चार उड़ानों को चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। चटगांव एयरपोर्ट के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने बताया कि इनमें दो घरेलू उड़ानें और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।

रोकी गई सभी उड़ानें
एहतियात के तौर पर कई विमानों को हैंगर से हटाकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है ताकि कोई नुकसान न हो। कुल 28 फायर यूनिट आग पर काबू पाने में जुटी हैं, जबकि ढाका एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें फिलाहल रोक दी गई है।