jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हंडिया : राष्ट्रीय एकता दिवस पर हंडिया पुलिस ने दिखाई एकजुटता की मिसाल — ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में गूंजे एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे,

हंडिया।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज थाना हंडिया में “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का आयोजन कर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे थाना परिसर से हुआ, जिसमें थाना प्रभारी, थाना स्टाफ, नगर रक्षा समिति के सदस्य और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

- Install Android App -

मैराथन की शुरुआत होते ही वातावरण “जय सरदार पटेल” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसे नारों से गूंज उठा। सभी प्रतिभागियों ने जोश और अनुशासन के साथ दौड़ पूरी की, जिससे समाज में एकता और देशभक्ति की भावना का सशक्त संदेश गया।

थाना प्रभारी ने कहा — “इस प्रकार के आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि समाज में समरसता और राष्ट्रीय एकता को जीवंत बनाए रखने का प्रतीक हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।