jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

सिंचाई परियोजना में मनमानी, खेतों में पाइप लाइन डाले से फसल हो रही है बर्बाद

खातेगांव। हरणगाँव क्षेत्र के ग्राम उमेडा लकड़ानी व सतनगरी के किसानों ने मॉ रेवा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत खेतों से निकलने वाली पाइप लाइन मे बर्बादी हो रही गेहूं चने की फसल की बर्बादी को रोकने के लिए देवास  कलेक्टर के नाम हरणगांव नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौप कर कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग की है।

- Install Android App -

नायब तहसीलदार कमलराय सुनहरे को दिए गए ज्ञापन में किसान रमेशचंद्र मीणा, मांगीलाल नायक, राहुल पटेल, नीरज पटेल, बलराम मीणा ने बताया कि खेतों में इन दिनों गेहूं, चना एवं अन्य फसलें बोई हुई है किंतु  मॉ रेवा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत पाईप लाइन का कार्य शुरू होने के कारण महंगा खाद बीज डाल कर बोई गई फसलें बर्बाद की जा रही है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कई खेतों में चूना डालकर चिन्हित कर दिया गया है। यदि आगे भी कार्य चालु रहा तो अन्य कंई किसानो की फसलें भी बर्बाद हो जाएंगी। जिससे किसानो को काफी नुकसान उठाना पडेगा । 30 मार्च 2026 तक हमारी फसलें निकल जाएंगी इस लिए हम समस्त किसान चाहते है कि 30 मार्च 2026 तक पाईप लाईन के उक्त कार्य पर रोक लगना चाहिए ताकि किसान बोई गई फसलें निकाल सकें। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पाइपलाइन का कार्य नहीं रुकवाया गया तो हमारे द्वारा हरणगांव में मेन रोड पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर तहसील कार्यालय परिसर में गोविंद पवार, नर्मदाप्रसाद मीणा, मुकेश मीणा, विनोद पवार, दीपक पवार, भगवानसिंह नायक, हरिसिंह पवार आदि कई किसान उपस्थित थे।