jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

ग्वालियर : मिड-डे मील में परोसा मेंढक वाला खाना, बच्चों के उड़े होश

ग्वालियर। प्रदेश में मिड-डे-मील के तहत स्कूल में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे है। इसी कड़ी में ग्वालियर में सरकारी स्कूल में मिड डे मील में मरा हुआ मेंढक निकलने का मामला सामने आया है। सीईओ जिला पंचायत के आदेश पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

- Install Android App -

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि ग्वालियर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में मिड डे मील के तहत छात्रों को परोसे जाने वाले खाने में मेढक़ निकलने की बात सामने आई है।वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए चमचे में मरा हुआ मेंढक़ दिखाया जा रहा है। सब्जी में मेंढक निकलने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लापरवाही पर होगा एक्शन
मामले के संज्ञान में आने पर जिला पंचायत सीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी को वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के निर्देश दिए है। सीईओ चतुर्वेदी का कहना है कि जांच में यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो एक्शन लिया जाएगा। साथ ही गुणवत्ता को बेहतर बनाये रखने के निर्देश दिए जाएंगे।