jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग

हरदा न्यूज़ : कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम डुमलाय निवासी बबली यादव ने कलेक्टर श्री जैन ने मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना का लाभ नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदिका की पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

ग्राम कुकरावद निवासी कन्हैयालाल ने कलेक्टर को आवेदन देकर दिव्यांगता पेंशन की राशि नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम हंडिया निवासी शिवनारायण ने आवेदन देकर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने तथा दोनों पैरों से स्थायी विकलांगता होने पर आर्थिक सहायता की मांग की,

जिस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में ग्राम बिछौला निवासी गंगाविशन ने वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की पात्रता अनुसार वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने के निर्देश दिये।

हरदा निवासी रक्षा कलम ने नवीन विद्युत कनेक्शन तथा मीना परते ने बिजली बिल माफ करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।