jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

RBI का बड़ा फैसला: घट गई ब्याज दर, लोन लेना हुआ सस्ता

मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में की 0.25% की कटौती

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। होम और ऑटो लोन पर बोझ कम करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिसंबर की मौद्रिक नीति में ब्याज दरों को घटाने का बड़ा कदम उठाया है।

केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 0.25% की कमी करते हुए इसे 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया है। इसके साथ ही ग्राहकों को सस्ते लोन मिलने का रास्ता आसान हो गया है।

 

इस साल कुल 1.25% की कटौती

 

आरबीआई द्वारा वित्त वर्ष 2024–25 में यह चौथी बार ब्याज दरों में कटौती की गई है।

फरवरी – कटौती

अप्रैल – कटौती

जून – कटौती

दिसंबर – कटौती

जबकि अगस्त और अक्टूबर में रेपो रेट को स्थिर रखा गया था।

कुल मिलाकर, आरबीआई इस साल 1.25% की कटौती कर चुका है।

 

लोन लेने वालों को कैसे मिलेगी राहत ?

 

रेपो रेट घटने का सीधा असर बैंकों की ब्याज दरों पर पड़ता है।

* होम लोन EMI कम होगी

कार लोन सस्ता होगा

* नए लोन पहले से 0.25% कम ब्याज पर मिलेंगे

- Install Android App -

* मौजूदा फ्लोटिंग रेट लोन वाले ग्राहकों को भी राहत मिलेगी

* महंगाई अनुमान घटा, ग्रोथ अनुमान बढ़ा

RBI के इस फैसले के पीछे आर्थिक संकेतक मजबूत दिखाई दे रहे हैं।

 

महंगाई (Inflation)

पिछला अनुमान: 2.6%

नया अनुमान: 2%

महंगाई में 0.6% की गिरावट से RBI को ब्याज घटाने का मौका मिला।

 

ग्रोथ (Growth)

देश की GVA Growth Rate को बढ़ाकर 7.3% कर दिया गया है। यह पहली बार है जब RBI ने ग्रोथ अनुमान को 7% से ऊपर रखा है। दूसरी तिमाही की रियल ग्रोथ 8.2% रहने का अनुमान है, जो अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

 

क्यों महत्वपूर्ण है RBI का यह फैसला ?

 

महंगाई नियंत्रण में होने पर अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की जरूरत होती है, जिसके लिए ब्याज दरें घटाई जाती हैं।

वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच भारत की ग्रोथ तेज़ मानी जा रही है। सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और उद्योगों के निवेश बढ़ने से आर्थिक गतिविधियों को गति मिल रही है।

 

अब आगे क्या होगा ?

 

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि

यदि महंगाई नियंत्रण में रहती है,

और ग्रोथ का ग्राफ ऊपर रहता है,तो आने वाली तिमाहियों में एक और मामूली कटौती देखने को मिल सकती है।