jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

ब्रेकिंग न्यूज़: ढाबे के बाहर दोस्तों में खूनी संघर्ष: एक युवक गंभीर, भोपाल रेफर

विवाद के बाद चलीं चाकू, दो युवक घायल

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल। बडोरा क्षेत्र स्थित एक ढाबे के सामने बीती रात दोस्तों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। देखते ही देखते चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

दो बार पेट में किया चाकू से वार

 

मिली जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान आरोपी अर्जुन पांसे ने पास में रखा चाकू उठाकर अपने साथी परविंदर (22) निवासी जयप्रकाश वार्ड पर हमला कर दिया। आरोपी ने परविंदर के पेट में ताबड़तोड़ दो वार किए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

- Install Android App -

इसी दौरान अपने दोस्त को बचाने पहुँचे आकाश (21) निवासी सदर भी चाकू लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

 

एक युवक की हालत नाजुक, भोपाल रेफर

 

घटना के बाद दोनों घायलों को साथियों ने जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद परविंदर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया। वहीं आकाश का इलाज अस्पताल में जारी था, लेकिन वह बिना बताए अस्पताल से चला गया।

 

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

 

सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए। थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि आरोपी अर्जुन पांसे की तलाश के लिए दो टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा भी पुलिस ने किया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।