jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज

हरदा : आगामी 26 जनवरी को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त सभी प्राथमिक शालाएं, मदरसे एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने सभी एसडीएम, जिला परियोजना समन्वयक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किये है।

- Install Android App -

उन्होने निर्देशित किया है कि विशेष भोज में विद्यार्थियों को सब्जी, पूरी, खीर अथवा सब्जी, पूरी, हलवा तथा इसके साथ मिठाई का वितरण किया जावे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे कि भोजन स्वच्छ स्थान पर बनाया जावे तथा भोजन शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो।

इस अवसर पर जनसहयोग प्रदान करने वाले नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जावे। जनसहयोग से प्राप्त राशि को 26 जनवरी को होने वाले विशेष भोज पर ही व्यय किया जावे।

विशेष भोज में शाला में दर्ज छात्र-छात्राएं, शाला का स्टाफ, अंत्योदय कार्डधारी वृद्धजन, माताएं, जनसहयोग प्रदाय करने वाले गणमान्य व्यक्ति, आमंत्रित जनप्रतिनिधि तथा निरीक्षण पर पहुँचे अधिकारी सम्मिलित होंगे।