jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

हंडिया : नयापुरा की आदिवासी युवती की गुमशुदगी से गोंड समाज में आक्रोश

हंडिया।थाना हंडिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयापुरा निवासी एक आदिवासी युवती की गुमशुदगी को लेकर पूरे गोंड समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। युवती को गांव के ही एक युवक द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।

आदिवासी गोंड समाज के प्रतिनिधियों ने आज थाना हंडिया पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और युवती की शीघ्र व सुरक्षित बरामदगी की मांग की। समाज का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक परिवार का नहीं बल्कि आदिवासी समाज की गरिमा, परंपराओं और सम्मान से जुड़ा हुआ है।

- Install Android App -

समाज के अनुसार इस संबंध में पहले ही थाना हंडिया में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।

गोंड समाज ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस संवेदनशील मामले में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे।