jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित

वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले प्रेमिका को मार डाला, युवती का निर्वस्त्र शव मिला

इंदौर। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी के कमरे में प्रेमिका की निर्वस्त्र लाश मिली है। 3 दिन से लापता युवती के सोशल मीडिया स्टेटस, मोबाइल में सेव सभी नंबरों और उसके कॉलेज के ऑफिशियल व्हाट्स एप ग्रुप पर उसके मोबाइल नंबर से ही उसके अश्लील फोटो भी डाले गए थे। युवती की पहचान उसके पैरों में पहने मोजों के माध्यम से हो सकी है।

11 फरवरी को पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई

11 फरवरी को इंदौर के पंढरीनाथ थाने में एमबीए की छात्रा खुशबू राठौर की उसके पिता द्वारा गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। 10 फरवरी को खुशबू को आधार कार्ड में अपनी डेट ऑफ बर्थ बदलवानी थी, इसके लिए वह अपने पिता के साथ गई थी। पिता ने उसे कलेक्टर कार्यालय के नजदीक छोड़ा और चले गए। शाम को पिता ने बेटी को कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रात में पिता के मोबाइल पर मैसेज आया कि वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौटकर आएगी. लेकिन जब वह देर रात तक नहीं लौटी तो पिता ने उसे कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला। सुबह तक नहीं लौटने पर पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

- Install Android App -

युवती की अश्लील फोटो की वायरल

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद कॉलेज से पिता के पास फोन आया और उन्हें कॉलेज बुलाया गया। कॉलेज पहुंचे पिता को बताया गया कि उनकी बेटी की अश्लील फोटो कॉलेज के ऑफिशियल व्हाट्स एप ग्रुप पर आए है, ये देख पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। लेकिन शुक्रवार दोपहर पिता के पास पुलिस का फोन आया और उन्हें द्वारकापुरी इलाके की अंकल गली के एक मकान में बुलाया गया, जहां एक लाश दिखाते हुए उनसे शिनाख्त करने को कहा गया। डी कंपोज हो चुकी लाश की पिता ने बेटी के मौजों से पहचान कर डाली। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी के सभी कॉन्टैक्ट्स को उसके अश्लील फोटो भेजे गए हैं। उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिस दोस्त पीयूष के कमरे पर उसकी लाश मिली है, उसे अपने कॉलेज की फीस भरना थी, जिसके लिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। खुशबू के पिता को भी दोनों के रिलेशन के बारे जानकारी थी, उन्होंने बेटी से कहा था कि उनकी पढ़ाई खत्म होने के बाद वह पीयूष के पेरेंट्स से बात करेंगे।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी

शुक्रवार दोपहर स्थानीय रहवासियों ने द्वारकापुरी पुलिस को कॉल कर बताया था कि एक कमरे से बहुत तेज दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जब कमरे का ताला खोलकर अंदर पहुंची तो पलंग पर एक युवती की निर्वस्त्र लाश पड़ी मिली। सूचना मिलने पर आला पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पड़ताल करने पर पाया गया कि लाश दो दिन पुरानी है और डी कंपोज होना शुरू हो गई है। बारीकी से जांच करने पर पाया गया कि युवती की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है. जिस कमरे में लाश मिली है, वह मृतका खुशबू के ही क्लासमेट पीयूष धनोतिया का है। पीयूष मूलतः मंदसौर का रहने वाला है और पिछले 2 दिन से वह कमरे से गायब है। पुलिस ने पीयूष पर ही खुशबू की हत्या करने की आशंका जताई है।