jhankar
ब्रेकिंग
खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏 हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी नेताओं का डांस वीडियो वायरल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के बाद अनोखा नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के नेता फिल्मी गानों पर थिकरते नजर आए। वहीं पार्षद मनीष शर्मा ने ऐसा गजब का डांस किया कि चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनका डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस मामले पर निशाना साधा है।

गोलू शुक्ला ने भी लगाए ठुमके

भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर इंदौर में 15 और 16 मार्च को आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत मंडल प्रशिक्षित वर्ग हुआ। ये कार्यक्रम मिष्टी गार्डन किया गया। दो दिनों तक पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा और राष्ट्र सेवा जैसे विषयों के बारे में बतलाया गया। अनुशासन और गंभीरता का माहौल रहा। प्रशिक्षण शिविर के बाद पूरा माहौल बदल गया। मूड रिफ्रेश करने के लिए शिविर के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान बीजेपी नेता फिल्मी गाने पर थिरकते नजर आए। इंदौर-3 से विधायक गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा नाचते हुए दिखाई दिए।

- Install Android App -

बीजेपी नगर अध्यक्ष ने क्या कहा?

बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वायरल वीडियो के बारे में कहा कि प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए थे। पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि जो तस्वीरें सामने आई हैं। वो किसी जवाबदेह राजनीतिक दल की नहीं बल्कि जश्न में डूबे समूह की लगती हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक ओर भागीरथपुरा की दर्दनाक घटना जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई थी। शहर अब तक उससे ऊबर नहीं पाया है। वहीं दूसरी ओर पुगलिया परिवार पर कहर टूट गया है, और 8 लोगों की मौत हो गई है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जनता की आंखों के आंसू सूखे नहीं और सत्ता के ठुमके शुरू हो गए।