jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

हंडिया : नर्मदा नदी स्थित पुल (ब्रिज) से एक व्यक्ति नदी में गिरा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।

हरदा : हंडिया आज दिनांक 19/03/26 को भूतड़ी अमावस्या इंतजाम के दौरान नर्मदा नदी स्थित पुल (ब्रिज) से एक व्यक्ति की नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस मौके पर पहुँचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल मालवी नामक व्यक्ति उम्र 25 वर्ष निवासी मिनावा थाना किलोद जो की हरदा से बस में बैठकर इंदौर जा रहा था की बस में उसे चक्कर आने से हंडिया में उतरकर रिद्धेश्वर घाट घूमने चला गया और नर्मदा जी के पुल की रेलिंग के ऊपर खड़े होकर गुटखा खाने लगा तभी उसके पीठ में कपड़ों से भरा बैग अनबैलेंस होकर झूलने पर उसे संभालने के चक्कर में वह व्यक्ति बेग सहित नीचे नर्मदा जी के पानी में गिर गया।

इस दौरान मौके पर उपस्थित प्राइवेट गोताखोर एवं नाव चालक श्री गोलू केवट एवं श्री विलास केवट ने साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए तुरंत नदी में उतरकर उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला तथा उसकी जान बचाई।

- Install Android App -

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एवं घाट पर तैनात पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। घायल/पीड़ित व्यक्ति को तुरंत आवश्यक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

थाना पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, थाना प्रभारी द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए प्राइवेट गोताखोर एवं नाव चालकों की बहादुरी की प्रशंसा की गई है। एवं तत्काल ₹500 प्रदाय कर उत्साहवर्धन किया जाकर सम्मानित किया गया ।

घटना की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराई गई तथा आदेशानुसार प्राइवेट गोताखोर को उचित पुरस्कार हेतु प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय प्रथक से भेजा जा रहा है।