jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

MP बोर्ड रिजल्ट: बेटियों का दबदबा, 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; महर्षि ज्ञान पीठ की छात्रा सिमरन यादव रही हरदा जिले में टॉपर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिणामों की घोषणा की, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनसार इस वर्ष कुल 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, जिनमें लगभग 9.07 लाख कक्षा 10वीं के और करीब 7 लाख विद्यार्थी 12वीं के शामिल थे।

महर्षि ज्ञान पीठ स्कूल की छात्रा सिमरन यादव हरदा जिले में रही टॉपर

महर्षि ज्ञान पीठ स्कूल हरदा की छात्रा ने भी जिले का नाम रोशन किया। स्कूल के संचालक दीपक राजपूत ने बताया कि हमारे स्कूल की छात्रा सिमरन यादव पिता श्री राजेश यादव

12 वी आर्ट्स में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सिमरन ने नर्सरी से ही हमारे स्कूल मे पढ़ाई की है। सिमरन ने 500 में से 456 अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर बनकर माता पिता परिवार ओर शाला परिवार का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर स्कूल के संचालक दीपक राजपूत सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सिमरन ओर उसके पिता का फुल मालाओं से स्वागत किया। मिठाई खिलाई।

सिमरन ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि मेरा कलेक्टर बनने का सपना है । सिमरन ओर उसके पिता राजेश यादव ने स्कूल स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

प्रमुख आंकड़े और प्रदर्शन

इस वर्ष के परिणाम विश्लेषण से पता चलता है कि छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है।

👉🏻 कक्षा 10वीं परीक्षा में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया।

- Install Android App -

👉🏻 कक्षा 12वीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा संयुक्त रूप से टॉपर रहीं। दोनों ने 500 में से 494 अंक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट…..?

छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

1. MPOnline पोर्टल

[mpbse.mponline.gov.in](https://mpbse.mponline.gov.in)

2. डिजीलॉकर

[digilocker.gov.in](https://digilocker.gov.in)

3. एमपी मोबाइल ऐप

छात्र गूगल प्ले स्टोर से ‘MPBSE Mobile App’ डाउनलोड कर भी परिणाम देख सकते हैं।

सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी

बोर्ड ने उन छात्रों के लिए भी राहत की खबर दी है जो एक या दो विषयों में सफल नहीं हो सके हैं। ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार, इन परीक्षाओं का आयोजन मई माह (संभावित तारीख 7 मई) से शुरू हो सकता है, जिससे छात्रों को अपना साल बचाने का एक और अवसर मिलेगा।