सुलगांव खंडवा: विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर्ता ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र !
खंडवा: प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी किसान शासन की नीतियों से परेशान है। सरकार विकास कार्य करे अच्छी बात है लेकिन किसानो की जमीन अधिग्रहण करती है तो उस किसान को उसकी भूमि का उचित मुहावजा दिया जाए।
लेकिन देखने में आया है। किसान को न तो समय पर उचित मुहावजा मिलता ओर नहीं उसकी कोई सुनवाई होती है।
हक अधिकार के लिए आवाज उठाओ तो झूठे केस दर्ज करवाकर उसके साथ अन्याय अत्याचार किया जाता है। ऐसा ही एक मामला पिछले कुछ दिनों से मांधाता विधानसभा, ग्राम सुलगांव में सामने आया है। जहा एक महिला की जमीन पर जबरन अधिग्रहण कर हाईटेंशन लाईन के टावर खड़े किए जा रहे है। विरोध करने पर 9 किसानों के ऊपर पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली।
मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर उन्होंने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि !
सुलगांव में एक विधवा महिला की कृषि भूमि पर विद्युत विभाग द्वारा हाईटेंशन लाईन के टावर स्थापित किए जा रहे हैं। संबंधित महिला विकास कायों का विरोध नहीं कर रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर भूमि देने के लिए भी तैयार है, किंतु उसे उसकी भूमि के बदले न्यायसंगत एवं पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
क्या लिखा है ।मुख्यमंत्री के नाम पत्र में,,,
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
मध्यप्रदेश शासन, भोपाल।
विषयः मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुलगांव की विधवा महिला को न्यायसंगत मुआवजा प्रदान करने एवं प्रशासनिक कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने बाबत् |
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुलगांव में एक विधवा महिला की कृषि भूमि पर विद्युत विभाग द्वारा हाईटेंशन लाईन के टावर स्थापित किए जा रहे हैं। संबंधित महिला विकास कायों का विरोध नहीं कर रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर भूमि देने के लिए भी तैयार है, किंतु उसे उसकी भूमि के बदले न्यायसंगत एवं पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
उक्त महिला के पास लगभग दो एकड़ कृषि भूमि है, जो उसके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। जानकारी के अनुसार, उसकी भूमि पर पहले से ही छः विद्युत टावर स्थापित हैं, जिससे खेती योग्य क्षेत्र प्रभावित हो चुका है। अब विद्युत विभाग द्वारा दो और टावर स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे महिला एवं उसके परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पीड़ित महिला के समर्थन में पहुंचे ग्रामीणों एवं किसानों पर प्रशासन द्वारा नौ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दी गई। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात कर टावर स्थापना की कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में असंतोष एवं भय का वातावरण निर्मित हो गया है।
चिंता का विषय यह भी है कि इस पूरे मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है, जिससे किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। 1
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस प्रकरण में मानवीय एवं न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए निन्नलिखित कार्रवाही करने की कृपा करें –
1. पीड़ित विधवा महिला को उसकी भूमि के वास्तविक मूल्य एवं आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत एवं पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाए।
2. महिला की शेष कृषि भूमि एवं जीवन-यापन के साधनों की सुरक्षा सुनिश्डित की जाए ।
3. ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा निर्दोष व्यकिायों के विरुद्ध की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए ।
4. प्रशासन, विद्युत विभाग एवं प्रभावित पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर सर्वसम्मति से समाधान निकाला जाए ।
5. संपूर्ण प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जिससे यह सुनिश्डित हो सके कि प्रभावित परिवार के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो।
महोदय, विकास कार्य आवश्यक हैं, किंतु किसी विधवा महिला एवं किसान परिवार के अधिकारों कारों और आजीविका की अनदेखी कर विकास की प्रक्रिया आगे बढाना न्यायोचित नहीं कहा जा सकता। अतः आपसे अपेक्षा है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की कृपा करेंगे।
भवदीय,
चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर्ता मांधाता विधानसभा, जिला खंडवा (म.प्र.) मोबाईल: 6261888075

