jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। बैतूल में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने का असर सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में देखने को मिला। गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे तक तहसील कार्यालय में अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिससे अपने कार्यों के लिए पहुंचे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि विभिन्न शासकीय कार्यों, आवेदन प्रस्तुत करने एवं राजस्व संबंधी मामलों के लिए वे सुबह से कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्हें संबंधित अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिले। इससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

- Install Android App -

शिकायती आवेदन देने पहुंचे नरेंद्र राठौर ने बताया कि वे करीब एक घंटे से तहसील कार्यालय में मौजूद हैं, लेकिन कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि आम जनता अपने जरूरी कार्यों के लिए कार्यालय आती है, ऐसे में अधिकारियों की अनुपस्थिति से लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले में एसडीएम विजय राय ने बताया कि बैतूल में राष्ट्रपति महोदय के कार्यक्रम के लिए उनकी तथा नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार कार्यालय में मौजूद हैं और यदि किसी कर्मचारी की अनावश्यक अनुपस्थिति की जानकारी सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों की ड्यूटी के कारण तहसील कार्यालय में व्यवस्था प्रभावित होने से नागरिकों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे अवसरों पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आमजन के कार्य प्रभावित न हों।