jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ योग दिवस पर स्कूल से दूरी! शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ शिक्षक नहीं पहुंचे कार्यक्रम में गुरुग्राम रोडरेज केस: दो बीबीए छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 जबलपुर ।शहर की ब्रजपुरी कॉलोनी में सड़क की बदहाली एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत का कारण बन गई। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से ममता कुशवाहा और उनके गर्भस्थ शिशु ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक के साथ प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।

क्या है पूरा मामला

ब्रजपुरी कॉलोनी निवासी ममता कुशवाहा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने एम्बुलेंस और अन्य वाहन की व्यवस्था करनी चाही। लेकिन कॉलोनी तक जाने वाली सड़क इतनी खराब थी कि कोई भी वाहन घर तक नहीं पहुंच सका। मजबूरी में प्रसव पीड़ा से तड़पती ममता को करीब 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

- Install Android App -

अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

खराब रास्ते और वाहन न मिलने के कारण ममता को समय पर मेडिकल सुविधा नहीं मिल सकी। अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के चलते इलाज शुरू होने से पहले ही ममता और उनके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद ब्रजपुरी कॉलोनी के लोगों ने सड़क की खस्ता हालत पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क नहीं बनाई गई। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं और मरीजों को खाट या कंधे पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।