jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

हरदा। मंगलवार को हरदा कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला जनसुनवाई के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। हंडिया तहसील क्षेत्र के ग्राम अजनास रैय्यत निवासी किसान भगत पिता रामकृष्ण विश्वकर्मा (उम्र लगभग 55 वर्ष) ने अज्ञात कारणों से कथित रूप से ज़हरीला पदार्थ खा लिया।

 

जानकारी के अनुसार, किसान की तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि मृत्यु से पूर्व किसान ने मीडिया को बताया कि उसने सल्फास खाया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के बेटे राकेश ने बताया कि पारिवारिक जमीन विवाद चल रहा था। पहले भी जनसुनवाई में शिकायत की थी।

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसान किस समस्या को लेकर जिला जनसुनवाई में पहुंचा था और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। यह भी जांच का विषय है कि वह अपनी समस्या के समाधान के लिए पूर्व में कितनी बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुका था।

पुलिस एवं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।