jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित

हरदा : वर्तमान में विपणन संघ के गोदामों एवं एम.पी. एग्रो के पीओएस (POS) मशीनों में उर्वरक स्टॉक अपडेट नहीं होने के कारण उर्वरकों का विक्रय एवं वितरण अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

- Install Android App -

कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि तकनीकी समस्या के निराकरण तथा पीओएस मशीनों में स्टॉक सफलतापूर्वक अपडेट होते ही उर्वरकों का वितरण तत्काल पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा। वितरण शुरू होने की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

कृषक बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अनावश्यक रूप से विपणन संघ के गोदामों एवं एम.पी. एग्रो केंद्रों पर भीड़ न लगाएं तथा विभाग द्वारा जारी अगली सूचना की प्रतीक्षा करें। विभाग ने आश्वस्त किया है कि स्टॉक अपडेट होते ही उर्वरकों का वितरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।