jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरदा, : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में आयुष विंग, आयुष विभाग हरदा द्वारा मंगलवार को शासकीय कन्या शाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 150 बालिकाओं ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया तथा लगभग 550 बालिकाओं को आयुर्वेद, पोषण एवं औषधीय पौधों की पहचान, गुण, महत्व और उनके उपयोग की जानकारी दी गई। बालिकाओं को एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार, योग-आसन, प्राणायाम, माहवारी के समय साफ-सफाई से रहने आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

- Install Android App -

शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. प्रियंका मीना वर्मा, डॉ. मोना सकवाया, डॉ. मीनाक्षी चौरसिया, डॉ. मनीष गौर, शाला प्राचार्य मंजुलता खरे, बलराम मंडलोई, सुरेश सोंधिया एवं यश डोलिया एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इसके साथ ही ब्लॉक स्तरीय शिविर टिमरनी के छिदगांवमेल एवं खिरकिया में भी आयोजित किये गये, जिनमें 300 से अधिक लाभार्थियों द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लिया गया।