jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

आज का सुविचार – 28 सितंबर 2026

जिंदगी में अलग विचारधारा के लोगो को एक साथ लाना, मेंढक को तराजू में तोलने जैसा होता है

हम अक्सर चाहते हैं कि सब लोग हमारी ही तरह सोचें, हमारी ही राय को सही मानें। हम अपनी बात को जबरदस्ती दूसरों पर थोप देते हैं और फिर दुखी होते हैं कि कोई हमें समझता क्यों नहीं।

- Install Android App -

सच्चाई ये है कि हर इंसान का नजरिया उसके अनुभव से बनता है। जैसे बाढ़ का पानी किसी के लिए आफत है तो किसी के लिए वीडियो बनाने का मौका, वैसे ही एक ही बात को सब अलग-अलग देखते हैं।एक ही घटना पर सबका दृष्टिकोण अलग अलग होता है।

इसलिए समझदार व्यक्ति वो है जो किसी मुद्दे पर बहस में जीतने की नहीं, बल्कि बात को समझने की कोशिश करता है। वाद-विवाद से नहीं, लेकिन सुमधुर संवाद से हल निकलता है। जब दिमाग गर्म हो तो कोई भी फैसला मत लो, ठंडे दिमाग से सोचा गया एक विचार, गुस्से में बोले गए सौ शब्दों से बेहतर होता है।इसलिए सुनाने से बेहतर सुनना होता है।

आज खुद से वादा करो – सुनोगे ज्यादा, थोपोगे कम।