jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मित्रों’ का सम्मान,,,,

सेवा संकल्प अभियान में सफाई कर्मियों के योगदान को मिला सम्मान, डॉ. अखिल बिश्नोई बोले—स्वच्छता के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना अधूरी,,,,

हंडिया। अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन इस पूरी व्यवस्था के बीच एक ऐसा वर्ग भी है, जिसकी मेहनत से अस्पताल का वातावरण साफ और सुरक्षित बना रहता है। इन्हीं ‘स्वास्थ्य मित्रों’ के योगदान को पहचान देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अखिल बिश्नोई ने स्वास्थ्य मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संस्थान को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनका निरंतर और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल उपचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ वातावरण भी स्वस्थ व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

- Install Android App -

उपहार देकर किया सम्मान,,,,

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी,जनपद सदस्य मंजू प्रभुदयाल धनगर एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलजा महाजन ने स्वास्थ्य मित्रों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मान मिलने पर स्वास्थ्य मित्रों के योगदान को भी सार्वजनिक रूप से पहचान मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थान में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया के अधिकारी-कर्मचारी सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।