jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने 12 किमी पीछा कर लोडिंग वाहन को पकडा़

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी ड्यूटी पर थे, तभी तेज रफ्तार मिनी लोडिंग वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

छौंदा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना पुलिस रोज की तरह शाम 6 बजे हाईवे पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की ड्यूटी छौंदा टोल प्लाजा के पास लगी थी। शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए आरक्षक हाईवे के बीच आ गए, इसी दौरान टोल से निकल रही तेज रफ्तार मिनी लोडिंग वाहन क्रमांक यूपी 80 एचटी 5447 ने उन्हें कुचल दिया।

- Install Android App -

पुलिस ने 12 किमी पीछा कर वाहन को पकड़ा

टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल आरक्षक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर के बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे वाहन का करीब 10 से 12 किलोमीटर तक पीछा किया और नूराबाद के पास उसे पकड़ लिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी पहले सेना में 17 साल तक सेवा दे चुके थे, उसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वह पिछले 7 साल से जिला पुलिस बल में सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्सीडेंट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।