jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

वीजन सेंटर का शुभारम्भ टिमरनी व सिराली में

मकडाई समाचार हरदा। लायंस क्लब हरदा अम्बर द्वारा मोतियाबिंद मुक्त हरदा हमारा के संकल्प के साथ सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर भोपाल के सहयोग से हरदा जिले के टिमरनी एवं सिराली में वीजन सेंटर का शुभारम्भ होने जा रहा है। जिसमें नेत्र रोगियों की जांच कम कीमत में होगी। तथा यदि मरीज को मोतियाबिंद पाया जाता है तो उसे समुचित ईलाज की व्यवस्था मिलेगी। गरीब बेसहारा रोगियों के मोतियाबिंद का निशुल्क आॅपरेशन कराया जायेगा।

- Install Android App -

लायंस क्लब हरदा अम्बर के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सुनील जानी ने बताया कि विगत चार वर्षो से हरदा जिला मुख्यालय में वीजन सेंटर का सफल संचालन हो रहा है। क्लब के इस वर्ष के वीजन सेंटर के परमानेंट प्रोजेक्ट को गति प्रदान करते हुए 15 अगस्त को खिरकिया में भी वीजन सेंटर का शुभारम्भ किया जा चुका है। इसे और अधिक गति प्रदान करते हुए टिमरनी एवं सिराली में भी वीजन सेंटर खुलने से जिले के ग्रामीण अंचल के नागरिकों को आखों से सम्बंधित उपचार मिलने में सरलता रहेगी।

वीजन सेंटर के शुभारम्भ अवसर पर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत नगर से ट्रस्टी सुरेश आवतरमानी विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के समन्वयक डाॅ. गोविंद रमानी ने बताया कि संक्रमण कोरोना काल में वैसे ही जन समुदाय परेशानी उठा रहे हैं, ऐसे में नेत्र रोग की समस्याओं के लिए बुजुर्गो को अब व्यवस्थित ईलाज मिल सके इसलिए जिले के नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में नेत्र रोग सम्बंधी व्याधियों की जांच कराकर वीजन सेंटर का लाभ लेवें।