jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

आमिर से पहले भी बॉलीवुड में टूटी हैं कई शादियां, ये तलाक बन चुके सुर्खियां

Divorces in Bollywood : बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने 15 साल बाद अपनी दूसरी पत्नी से भी तलाक ले लिया है। आमिर और उनकी पत्नी किरण राव ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब बॉलीवुड में किसी तलाक ने सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले भी कई बड़े अभिनेता तलाक ले चुके हैं। इससे यह साफ होता है कि बॉलीवुड में अपनी शादी बचाना किसी के लिए आसान नहीं रहा है। हालांकि, अभी भी कई ऐसी जोड़ियां मौजूद हैं, जो शादी के बाद साथ में अपना खुशहाल जीवन जी रही हैं। यहां हम फिल्मी दुनिया के उन तलाकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आलिया सिद्दिकी

नवाज और आलिया के बीच तलाक भले न हुआ हो पर इन दोनों के बीच तलाक की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। नवाज की पत्नी आलिया ने उन पर और उनके भाई पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए। तलाक का नोटिस भेजा था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच बात बन गई और आलिया ने नोटिस वापस ले लिया था।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया

अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया ने शादी के 20 साल बाद 2018 में तलाक लेने का फैसला किया था। ये दोनों दो बेटियों के पिता थे। तलाक से पहले भी कई सालों से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी, लेकिन हर बार इस जोड़े ने इन खबरों को गलत बताया था। अपने तलाक को लेकर दोनों ने साथ में कहा था कि अब हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। इस समय अर्जुन और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन के बीच अफेयर की खबरें भी आईं थी, लेकिन अर्जुन ने इन्हें भी गलत बताया था।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ अपनी सगाई तोड़ने के कुछ समय बाद ही करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में परेशानियां आनी शुरू हो गई थी। क्योंकि करिश्मा मुंबई में रहना चाहती थी और संजय दिल्ली में रहते थे। साल 2005 में करिश्मा ने एक बेटी समायरा को जन्म दिया और 2010 में बेटे कियान की मां बनी। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया। हालांकि 2015 में बच्चों को लेकर और संपत्ति के बटवारे को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तलाक पूरा हुआ और मामला खत्म हुआ।

फरहान अख्तर और अधुना भबानी

- Install Android App -

अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना भबानी ने साल 2016 में तलाक का फैसला करके सभी को चौका दिया था। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी अपने तलाक की वजह नहीं बताई और साथ मिलकर दोनों बेटियों की परवरिश करते हैं। ये दोनों ही अब अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। फरहान शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं और अधूना निकोलो मोरया को साथ रिलेशन में हैं।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक बॉलीवुड के सबसे चौकाने वाले तलाक में से एक था। ऋतिक का नाम बरबरा मोरी और कंगना रनौत के साथ जोड़ा गया था, लेकिन इन अफवाहों को हमेशा गलत बताया गया। सुजैन का नाम भी अर्जुन रामपाल के साथ जुड़ा था, लेकिन इसे भी गलत बताया गया। ये दोनों बचपन के दोस्त थे और 2014 में इनके अलग होने की खबरों ने सभी को चौका दिया था। हालांकि, इन दोनों ने भी कभी भी अपने अलग होने की वजह नहीं बताई। तलाक के बाद भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और साथ मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान

शादी के 18 साल बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अलग होने का फैसला किया था। ये दोनों कॉफी का विज्ञापन शूट करने के दौरान मिले थे और बाद में शादी करने का फैसला किया था। आगे चलकर ये दोनों एक बेटे के माता-पिता भी बने। अरबाज खान से अलग होने से पहले भी अर्जुन कपूर और मलाइका के अफेयर की खबरें आ रहीं थी। तलाक के बाद दोनों आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज अब जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं तो मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा

रणवीर शौरी और कोंकणा ने हमेशा ही अपने रिश्ते को पर्सनल रखा लेकिन उनके तलाक की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इन दोनों ने साल 2010 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। साल 2011 में उन्हें पहला बच्चा हुआ था। इसके बाद साल 2015 में इन दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दोनों तलाक के बाद भी दोस्त हैं और साथ मिलकर बच्चों को पाल रहे हैं।