ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा : ग्राम सन्यासा में हैडपंप पर पानी भरते समय दो पक्षो में चली लाठी कुल्हाड़ी, 7 घायल


मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे है। लड़ाई झगड़े तो आम बात हो गई है। पिछले दो तीन माह की हम बात करे तो जिले में इन हत्याओं का आंकड़ा भी बड़ा है। वही गोली जैसी घटनाये भी हो रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने कई मामलों में त्वरित कार्यवाही भी की लेकिन फिर भी घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
रविवार को जिले के ग्राम संन्यास में रविवार सुबह पानी भरने की बात को लेकर दो पक्षो में जमकर विवाद हुआ। इस झगड़े में लाठी कुल्हाड़ी दोनो पक्षो ने एक दूसरे को मारने के लिये निकाल ली। झगड़े में एक महिला सहित सात घायल हो गए जिन्हें 108 की मदत से जिला अस्पताल लाया गया।
पुलिस ने बताया टिमरनी थाने के ग्राम संन्यासा के रहने वाले जसोदा बाई पति राधेश्याम मेहरा उम्र 57 वर्ष पानी भरने पास के हैंडपंप पर गई थी। तभी वही पर जसवंत, शिवराम व सोहन ने पानी भरने के दौरान पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही महिला के बड़े बेटे जयनारायण पिता राधेश्याम मेहरा उम्र 45 वर्ष, छोटा बेटा सत्यनारायण उम्र 40 एवं महिला का भाई प्यारेलाल पिता रामलाल गहलोद उम्र 60 वर्ष निवासी सोडलपुर महिला को बचाने मौके पर पहुचे तो इनको भी लकड़ी, कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।
वही दूसरे पक्ष के जसवंत ने बताया कि महिला खुद गाली गलौज कर थी। इनके बेटे व भाई आये और हमको मारने लगे। झगड़े में दूसरे पक्ष से जसवंत पिता मांगीलाल, शिवराम पिता रामकरण व सोहन पिता शिवराज भी घायल है। दोनो पक्षों से तीन लोगों को भोपाल रैफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षो पर काउंटर केस दर्ज किया गया है।

