jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

भूमिहीन परिवारो के लिए खुशखबरी वर्षो से नगरसीमा में रहने वाले परिवारो को नपा देगी पट्टा – नपाध्यक्ष जैन

हरदा |नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा नगर के एक से लेकर 35 वार्ड के सभी पार्षदों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि ऐसे गरीब परिवार की व्यक्ति जिनके पास अपनी निजी कोई जमीन नहीं है और नगर पालिका सीमा क्षेत्र प्रशासन की जमीन पर कई वर्षों से रह रहे हैं तो वह उस भूमि के सत्यापन हेतु पट्टे को अपने नाम से दर्ज कराने के लिए अपने निवास का प्रमाण पत्र फार्म के साथ संलग्न करें |हरदा कलेक्ट्रेट कार्यालय लोक सेवा केंद्र में जमा करा सकते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया कि यह जानकारी हरदा नगरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए है यह अपनी परिचय पत्र बिजली का बिल उक्त फार्म के अनुसार चाहे गए दस्तावेज के अनुसार अपनी जमीन पट्टे का विवरण देकर उसका सत्यापन करा सकते हैं ताकि वह पट्टा शासन द्वारा उनके नाम पर दर्ज कराया जा सके। नागरिकों को सटीक जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने वार्ड के पार्षद से संपर्क कर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं पट्टे के फार्म के लिए चांडक चौक स्थित ज्योति प्रेस से जाकर यह फार्म निर्धारित शुल्क देकर खरीदा जा सकता है। जिससे पार्षद की जानकारी से भरकर लोक सेवा केंद्र में जमा कराना होगा। पट्टे से जुड़ी हुई सभी जानकारी फार्म में दी गई है।