jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

Ganpati Visarjan : बारिश पर भारी आस्था, यहां कंघे तक पानी में डूब कर गणपति विसर्जन

मकड़ाई समाचार रतलाम। कहते हैं मन में सच्ची लगन और कुछ करने का जज्बा हो तो मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। ऐसा ही कुछ रतलाम में नजर आया, जहां भंयकर बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर है, लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं करी।

हम बात कर रहे हैं, रतलाम के भोई मोहल्ले की, यहां भोई मोहल्ले में कुछ युवाओं द्वारा कंधे कंधे तक पानी में भी गणपति विसर्जन रीति रिवाज के अनुसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वे गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए कंधे कंधे तक पानी में विसर्जन करने के लिए निकल पड़े, यह देखकर हर कोई आश्चर्य चकित रह गया।

- Install Android App -

जोरदार बारिश के दौरान जारी गणपति विसर्जन

प्रदेशभर में रविवार को अनंत चतुर्दशी मनाई गई। इस दिन गणेशोत्सव के ११ दिन पूर्व होने पर लोगों ने घर और गणपति पांडाल में विराजे गणपति बप्पा का विसर्जन सुबह से शुरू कर दिया। चूंकि पिछले तीन चार दिनों से जोरदार बारिश हो रही है, इस कारण हर जगह नदी नाले उफान पर हैं। लेकिन लोगों की आस्था भी कम नहीं है, वे बरसते पानी में भी गणपति विसर्जन करने में नहीं हिचकिचा रहे हैं।