jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

हरदा : नवागत कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश

सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करें

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। नवागत कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे परिचय प्राप्त किया और विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के सम्बन्ध में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में प्राप्त करने के निर्देश भी बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये और कहा कि सभी अधिकारी आवेदक से चर्चा कर शिकायत को समझे फिर उसका निराकरण करें। शिकायतों का निराकरण संतुष्टीपूर्ण तरीके से किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर जे.पी. सैयाम व संयुक्त कलेक्टर डी.के. सिंह, डिप्टी कलेक्टर महेश बड़ोले सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने गेंहू उपार्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में खाद्य, सहकारिता, व कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होने कहा कि उपार्जन के संबंध में सभी पूर्व तैयारियाँ समय पर कर ली जाएं ताकि उपार्जन के दौरान समस्या न आए। उन्होने फसल बीमा भुगतान के संबंध में जानकारी ली।