jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

आयुष्मान योजना के लिए कौन है पात्र? यहां जाने आयुष्मान भारत योजना की पात्रता की जानकारी

भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को सालाना ₹5,00,000/- तक का मुक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। अगर आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना होगा। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा कुछ पात्रताओं का निर्धारण किया गया है। जिसकी जानकारी आगे आपको आर्टिकल में प्रदान की जाएगी।

आयुष्मान भारत योजना क्या है ?

केंद्र सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को मुक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्ति किसी भी सूचीवृद्घ अस्पताल में ₹500000 तक का सालाना मुक्त उपचार सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकता है। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के नागरिकों को 1500 से अधिक बीमारियों के मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। आयुष्मान कार्ड किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर संचालक के पास जाकर बनवाया जा सकता है या फिर आप अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर आयुष्मान मित्र के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज –

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मुख्य रूप से आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की आवश्यकता होती है। इन दो जरूरी दस्तावेज की सहायता से पात्रता धारी व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

- Install Android App -

आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी पात्रता –

अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा कर सालाना ₹500000 तक का मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता का पालन करना होगा, जो कि इस प्रकार है।

1. योजना का लाभ भारत के मूल निवासी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं।
2. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार योजना के अंतर्गत पात्र माने जाएंगे।
3. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक एवं दिव्यांग नागरिक योजना में पात्र माने गए हैं।
4. आवेदक का परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
5. आवेदक किसी भी शासकीय नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
6. SECC 2011 जनगणना में पात्र परिवार योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।

______________

यह भी पढ़े –