jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

Accident News : ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार वृ़द्ध की मौत

लापरवाही से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाए होती है, बडे़ वाहन चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते है अचानक गति धीमी करनी होतो वाहन अनियंत्रित हो जाते है जो सडक के किनारे फिसल जाते है या किसी अन्य वाहन को टक्कर मार देते है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर : ग्राम सोनसरी में एक साइकिल सवार बुजुर्ग को धान से लदे ट्रैक्टर.ट्राली ने टक्कर मार दी। आनन फानन में घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने जानकारी देते बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र में सोनसरी ग्राम के रहने वाले किसान धरमलाल पटेल उम्र 68 वर्ष शनिवार की शाम 6 बजे घर से खेत पर साइकिल से गए थे वहां अपनी फसलो को देख कर घर वापस लौट रहे थें। धरमलाल जैसे ही माता चैरा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर – ट्राली ने टक्कर मार दी।इससे वृद्ध साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। वृद्ध का सिर सड़क किनारे रखे पत्थर से टकरा गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी धरमलाल के स्वजनों को दी। इसके बाद घायल को मस्तूरी स्थित अस्पताल ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।