jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

Bhopal Crime News : मेडिकल स्‍टोर खुलवाने का झांसा देकर दवा कारोबारी से 11.65 लाख की ठगी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल |  क्राइम ब्रांच ने एक दवा कारोबारी की शिकायत पर अस्पताल के डाक्टर पर धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित ने अस्‍पताल खोलने के बाद उसमें मेडिकल स्टोर खुलवाने का झांसा देकर पीड़ित से 11.65 लाख रुपये ले लिए थे। रुपये लेने के दो साल बाद भी अस्पताल नहीं बना तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। पहले तो आरोपित टालमटोल करता रहा, बाद में रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच थाना में की थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

v

क्राइम ब्रांच के मुताबिक पिपलानी निवासी विकास बिलथरे दवा का काम करते हैं। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात सिकंदराबाद रातीबड़ निवासी डा. सजहर अंसारी से हुई थी। डाक्टर ने उन्हें बताया कि वह फंदा खजूरी में नेशनल नाम से अस्पताल खोलने जा रहे हैं। इस अस्पताल में दो मेडिकल स्टोर की दुकानें भी रहेंगी, जिन्हें संचालित करने वाले की तलाश है। विकास ने कहा मुझे यह दुकानें दे दो, मैं मेडिकल स्टोर संचालित कर लूंगा। इस पर डाक्टर अंसारी ने कहा कि दोनों दुकान मैं दे सकता हूं, लेकिन इसके लिए कुछ रुपये अस्पताल निर्माण में निवेश करने होंगे। डाक्टर अंसारी ने मेडिकल स्टोर की दुकानों का लालच देकर विकास से एक फरवरी 2021 को 11.65 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आज तक फंदा खजूरी में अस्पताल नहीं बना\