jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Big Breaking: सड़क हादसा – दो अलग – अलग घटनाओं में एक की मौत एक अखबार वितरक गंभीर घायल

जबलपुर : एमआर फोर रोड पर अखबार बांटकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही एक अन्य घटना में ईंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण एक बुजुर्ग ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक सतपुला अस्पताल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग पर पलटा। घमापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

अख़बार वितरित करके घर जा रहे थे राहुल –

राहुल कुशवाहा पिता बाबूलाल पटेल शुक्रवार को अख़बार वितरित करके घर जा रहे थे। उखरी से एमआर फोर रोड पर दरियानी कोचिंग के पास पीछे से तेजगति से आ रही एक सफ़ेद कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार टक्कर मारकर कछपुरा ब्रिज की तरफ निकल गई। हादसे में राहुल छिटक कर दूर सर के बल जा गिरा और तुरंत ही बेहोश हो गया।