jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

बिग न्यूज़ : 6 साल की मासूम से गैंगरेप, मां ने बयां किया रोंगटे खड़े करने वाला मंजर

अत्यंत हृदयविदारक घटना है।जिसमे 6 साल की मासूम से 3 नाबालिग ने दुष्कर्म किया इस घटना ने लोगो को झकझोर कर रख दिया।इधर पीड़ीता की मां ने जिस तरह से घटना की जानकारी दी लोगो के हृदय विदीर्ण हो गया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। देश की राजधानी के भजनपुरा इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ तीन नाबालिग लड़कों ने एक 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस सनसनीखेज वारदात ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि समाज में नाबालिगों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति की ओर भी इशारा किया है।

वारदात का दिन: चीनी लाने गई थी मासूम

घटना पिछले रविवार, 18 जनवरी की है। पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची अपने पिता के साथ दुकान से चीनी लाने गई थी। चीनी खरीदने के बाद पिता ने उसे अकेले घर भेज दिया और खुद सब्जी लेने बाजार चले गए। इसी बीच रास्ते में आरोपियों ने मासूम को अपना निशाना बनाया।

खाने और पैसों का लालच देकर की हैवानियत

पुलिस जांच और पीड़िता के बयानों से पता चला है कि तीनों आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहते थे। उन्होंने पहले बच्ची को खाने की चीज और पैसों का लालच देकर बहलाया-फुसलाया। इसके बाद उसे पास की ही एक सुनसान इमारत में ले गए, जहाँ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया।

मां की आपबीती: “खून से लथपथ घर पहुंची और बेहोश हो गई”

पीड़िता की मां ने जो खुलासा किया है वह किसी का भी दिल दहला देने वाला है। मां ने बताया

- Install Android App -

“जब मेरी बेटी घर लौटी, तो वह पूरी तरह खून से लथपथ थी। घर में कदम रखते ही वह बेहोश हो गई। पहले उसने डर के मारे कहा कि वह गाड़ी से गिर गई है, लेकिन चोट के निशान देखकर मुझे शक हुआ। पूछने पर उसने रोते हुए बताया कि तीन लड़कों ने उसके साथ क्या किया।” परिजन तुरंत बच्ची को लेकर जाफराबाद अस्पताल और फिर पुलिस स्टेशन पहुंचे, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई: दो हिरासत में, एक अब भी फरार

दिल्ली पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की उम्र 13, 14 और 15 वर्ष है। अब तक दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश किया गया है।

मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

तीसरा आरोपी (जिसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है) अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे आवश्यक काउंसलिंग दी जा रही है।

इंशाफ की मांग और बढ़ता आक्रोश

पीड़िता के माता-पिता आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में मामले में ढिलाई बरती जा रही थी, लेकिन दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने ठोस कार्रवाई शुरू की। मासूम अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है।