हंडिया : मान्यता पूर्ण होने पर संदीप घटेला ने मां नर्मदा की दंडवत यात्रा कर किया पूजन, वीर तेजाजी मंदिर में हुआ भंडारा,,,,,,,,
हंडिया।ग्राम भांदूगांव निवासी संदीप घटेला पिता श्री सत्यनारायण घटेला द्वारा अपनी मान्यता पूर्ण होने पर ग्राम भांदूगांव से श्री रिद्धनाथ घाट तक मां नर्मदा की दंडवत यात्रा सोमवार को प्रारंभ की गई थी, जो आज शुक्रवार को पूर्ण हुई।
यात्रा पूर्ण होने के उपरांत श्री रिद्धनाथ घाट पर संदीप घटेला द्वारा मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन-पाठ किया गया। इसके बाद वीर तेजाजी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर संदीप घटेला ने मां नर्मदा से प्रार्थना की कि दो दिन पूर्व रात्रि में आई तेज हवा व बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई हो और क्षेत्र के किसानों को संबल प्राप्त हो।
कार्यक्रम धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण की भावना से ओत-प्रोत रहा।

