jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

Big News Sirali/Harda: किसानो के खेतो में पानी की मोटर चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा, मोटर की जप्त, दो अन्य युवक की तलाश

सिराली : पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी (खिरकिया) राबर्ट गिरवार द्वारा जिले में अपराधो पर अंकुश हो इस पर लगातार सूचना तंत्र सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेश के बाद थाना क्षेत्र में पुलिस अलग अलग जगह कार्यवाही कर रही है।
आज सिराली पुलिस को किसानो के खेतो से मोटर चोरी की घटनाओं में सफलता मिली। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति एक पानी की मोटर लेकर बेचने की फिराक मे बस स्टेंड सिराली की तरफ गये है।जो की चोरी की है। सूचना पर तत्काल टी आई अमित भावसार ने टीम का गठन किया।

कार्यवाही करते हुए तीनो व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। जिनके पास एक पानी की मोटर मिली जिसके संबंध मे कागजात पूछताछ पूछने पर उनके द्वारा कोई जानकारी नही दी गई । तीनो को थाना लाकर पूछताछ की गई पूछताछ पर उक्त मोटर के संबंध में दिनांक 22.12.23 को ग्राम मुंडा सेल से अपने अन्य 02 साथी शांतिलाल यादव एवं अक्षांश योगी के साथ मिलकर चोरी करना बताया। तीनो ही आरोपियो से ओर प्रथक-प्रथक से पूछताछ किये जाने पर 04 अन्य मोटरे अलग अलग दिनांक/स्थान से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने विधिवत बताए गए स्थान से मोटर बरामद की।

- Install Android App -

पकड़े गए आरोपियों के नाम…

क्र. नाम गिरफ्तार आरोपी अपराध धारा जप्त सामग्री
1 शुभम पिता पूनम कहार 379 भादवि 01 पानी की मोटर (कीमती 30,000 रुपये)
2 महेश पिता पूनम कहार 379 भादवि 01 पानी की मोटर (कीमती 32,000 रुपये)
3 नेमीचंद पिता पूनमचंद कीर 41(1-4) जा. फौ 03 पानी की मोटर (कीमती 90,000 रुपये)

पुलिस ने तीन आरोपीयो लगभग कीमती 1,52000 रुपये की कुल 05 मोटर विधिवत जप्त की गई. आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा एवं 02 आरोपी फरार है जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जावेगी।।

इनकी रही सराहनीय भूमिकाः- चोरी के खुलासे में थाना सिराली से थाना प्रभारी निरीक्षक अमित भावसार, सउनि जितेन्द्रसिह राजपूत, सउनि कमल किशोर मांझी, प्रधान आरक्षक 92 प्रमोद साहू, आर. 255 अनूप उईके, आरक्षक 149 सौरभ भलावी, आर. 343 रवि तिवारी की महत्वपुर्ण भूमिका रही।