jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था कुशवाह बने ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

Big news : नो पार्किंग में वाहन खड़े कर, यातयात बाधित करने वालों पर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

1000 से अधिक वाहन हटाए, 294 पर व्हील लॉक की कार्यवाही।

     मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर । शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार व्यस्ततम मार्गो, मुख्य बाजार में सुगम यातायात हेतु कार्रवाई की जा रही है।

नो पार्किंग के विरुद्ध अभियान

इसी कड़ी में 20 फरवरी शुक्रवार को यातायात पुलिस टीमो द्वारा नो पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्ततम चौराहों, बाजार क्षेत्रों सघन कार्रवाई की गई।

- Install Android App -

1000 से अधिक वाहन हटाए

इस विशेष अभियान के अंतर्गत नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 1000 से अधिक वाहनों को हटाया गया, जिससे यातायात बाधा दूर कर मार्गों को सुचारू किया गया। वहीं, 294 वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर जुर्माना किया गया।

माइक से दी लोगो को चेतावनी

अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीमों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर नागरिकों से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। कई स्थानों पर दुकानदारों एवं वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से आमजन को असुविधा एवं दुर्घटना की संभावना बढ़ती है।

यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में यातायात सुधार के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।