jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

BREAKING : कार की टक्‍कर से बाइक सवार दो युवक की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर काफी दूर जा गिरे

मकड़ाई समाचार अनूपपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग- 43कोतमा मार्ग में शनिवार की दोपहर थाना भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पयारी के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से एक मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

- Install Android App -

तेज रफ्तार कार से हुई टक्‍कर : पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। यह घटना उस समय हुई जब गांव के रास्ते से दो युवक स्टेट हाईवे रोड की तरफ आ रहे थे उसी समय अनूपपुर की तरफ से कोतमा जा रही एक तेज रफ्तार कार से जा टकराए। मृतकों में फूलचंद्र पिता बब्बू दास महाराज 37 वर्ष और मनी केवट पिता रामसहाय केवट 34 वर्ष दोनों निवासी कदम टोला पयारी है।

उछलकर दूर जा गिरे बाइक सवार : बताया गया है कि दोनों युवक हाईवा चालक हैं जो कि होली के त्योहार में अपने गांव आए थे। दोनों साथी युवक होली के रंग में थे और घर के मोटरसाइकिल लेकर निकले थे गांव के मुख्य रास्ते से जब दोनों स्टेट हाईवे मार्ग की तरफ जा रहे थे तभी कार क्रमांक एमपी 21 सीए 4069 सामने आ गई और दोनों टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर काफी दूर जा गिरे। कार में दो लोग सवार थे जो घटना के बाद भाग निकले। यह घटना ग्राम दैखल और पयारी के बीच की है। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों को फुनगा अस्पताल लेकर गई जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ब्रेकर न होने से हो रही दुर्घटनाएं : इस घटना से दोनों मृतक के परिवारजनों में रोष व्याप्त रहा। बताया गया है कि इस ग्रामीण मोड़ पर कोई ब्रेकर ना होने के कारण अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शनिवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया था पुलिस मामले को जांच में ले लिया है।