jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

रीवा मे टीआई की बहन की शादी में चली गोलियां दुल्हन के चचेरे भाई को लगी 2 गोली उपचार जारी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा। शादियो में विवाद होना आम बात हो गई मगर विवाद मे गोली चलना और किसी पर आत्मघाती हमला होंना बहुत गम्भीर बात है। ऐसा ही एक मामला रीवा मे टीआई की बहन की शादी में हो गया। रविवार सोमवार की दरम्यानी रात में शादी में गोली चलने की घटना हो गई विवाद के दौरान बदमाश ने टीआई पर गोली चलाई थी। लेकिन गोली उनके चचेरे भाई को लगी घटना मे तीन राउंड फायर हुए।

- Install Android App -

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान शरीर से दो गोलियां निकाल ली दी गई है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रीवा के चरहटा बाईपास स्थित दीप ज्योति मैरिज गार्डन में रात करीब 3:00 बजे गाड़ी की टक्कर लगने को लेकर विवाद में गोली चल गई । गोली चलाने वाला खुद को बाराती और रिश्ते में दूल्हे का जीजा बता रहा था।
ज्ञात हो कि राम सिंह बालाघाट में टीआई पद पर पदस्थ हैं।उन्होंने बताया कि वह सतना जिले के रामपुर बगलान के रहने वाले हैं रविवार को उनकी बहन की शादी थी आमेर से बारात आई थी। जब जयमाला के रस्म अदा की जा रही थी तभी वह एक बाराती ने उनकी गाड़ी को स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी इसी बात को लेकर चचेरे भाई विक्रम सिंह से आरोपी की बहस हो गई जब हम बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी भड़क गया और उसने मुझ पर फायर कर दिया लेकिन गोलियां विक्रम सिंह को लग गई वह घायल हुआ। इधर थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि गोली चलाने वाला आरोपी दीपक दूल्हे का जीजा बताया जा रहा है जब पुलिस ने संबंधित गांव में उस नाम के व्यक्ति की तलाश की तो वह नहीं मिला पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।