jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

सिवनी मालवा: डीएपी खाद नहीं बांटने से नाराज किसान सड़क पर बैठे, लगाया जाम,  मौके पर प्रशासन पहुंचा

➡️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। किसानों को गेहूं की फसल के लिए  समय पर डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा है। हालात ये हैं कि कई किसानों को तो तीन-तीन दिन लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रहा है। इसके चलते किसानों में भारी रोष है। खाद के लिए टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने कांग्रेस युवा नेता अजय पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों ने नर्मदा पुरम हरदा ब्रिज पर रोड पर जाम लगा दिया।

- Install Android App -

किसानों का कहना है कि वे अलसुबह चार बजे से कृषि उपज मंडी में लाइन में लगे हैं उसके बाद भी खाद नहीं मिल रहा है किसानों ने लगभग डेढ़ घंटे तक नर्मदापुरम हरदा रोड पर जाम लगाकर बैठे रहे। सूचना मिलने पर कृषि विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें गेहूं की बोनी करना है ।

और बिना डीएपी संभव नहीं है। मौके पर एसडीएम सरोज परिहार थाना प्रभारी अमर सिंह उईके सहित प्रशासन पहुंचा और और किसानों को खाद देने की बात कही किसानों ने शासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी और सरकार पर आरोप लगाया कि खाद की व्यवस्था किसानों के लिए नहीं की जा रही है। मौके पर एसडीएम में आकर चक्का जाम को बंद कराया और किसानों के नाम लिखकर लिस्ट तैयार की जा रही है एसडीएम ने बताया कि सभी को खाद दिया जाएगा।