jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने की ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा

हरदा : आज दिनांक 8 अप्रेल 2026 कों कार्यालय जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं मनरेगाए स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कराधान जैसे महत्वपूर्ण विषय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ के द्वारा समीक्षा की गई,

मनरेगा योजना में कम केवायसी, जल गंगा अभियान अंतर्गत मनरेगा की अपूर्ण जल संरचनाओं को त्वरित गति से पूर्ण कराकर जल संचय जनभागीदारी पोर्टल पर फोटो अपलोड करानेए जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में

2.2 रेन वाटर हार्वेटिंग तथा पीएचई से प्राप्त सूखे नलकूपो के समीप सोकपिट रिचार्ज पिट के कार्यों को सर्वोच्‍च प्रथमिकता के तोर पर पूर्ण कराकर जल संचय जनभागीदारी पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए समीक्षा में उपस्थित कम प्रगति वाली हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी की जनपद पंचायतो के उपयंत्रियों, सचिवों तथा ग्राम रोजगार सहायकों को दिए गए ।

कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतो की समीक्षा के दौरान प्रत्येक पैरामीटर पर प्रगति की समीक्षा कर 1 सप्ताह में वांछित प्रगति लाने के निर्देश संबंधित पंचायत सचिव को दिए गए सीईओ जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजली जोसेफ द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं कि ग्राम पंचायतवार जानकारी तैयार कराई जा रही है,

सम्बंधित पंचायतो को वांछित प्रगति हेतु 1 सप्ताह का समय दिया गया है, आगामी 1 सप्ताह कि प्रगति के आधार पर पुनः उन ग्राम पंचायतो की समीक्षा की जाकर कम प्रगति पाए जाने पर सम्बंधित उपयंत्री, सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध अनुसासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी पंचायतों में स्वच्छता, जल, संपत्ति कर के संग्रहण करने हेतु सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए

- Install Android App -

कि आगामी तीन दिवस में कम प्रगति वाली पंचायतें अपने कर संग्रहण को बढ़ाए, जिले में कम प्रगति वाली पंचायतें बड़झिरी, बरकला, भवरास, बोरी, छीपानेर, गाड़ामोड, नांदवा, रहटगांव, समरधा, धनगांव, गहाल, झाड़पा नवीन, कचबैड़ी, नांदरा, रैसलपुर, रातातलाई, समरधा, सीगोन, सिरकम्बा, गोमगांव, जिनवानिया, कड़ोला राघव, भवरदीमाल, सारंगपुर, पटाल्दा, जूनापानी, प्रतापपुरा, सांगवामाल, टेमागांव है जिन्हें कर संग्रहण के लिए विशेष प्रयास करने है !

व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय का कार्य पूर्ण करवाए एवं शेष कार्यों को 10 दिवस में पूर्ण करवाए एवं पात्र परिवारों का चिन्‍हांकन कर 3 दिवस में सूची प्रेषित करें । सामुदायिक स्वछता परिसर के निर्माण हेतु स्थल का चयन कर जनपद के माध्यम से प्रस्ताव जिला पंचायत में प्रेषित करे एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु स्थलो का चिन्हांकन कर किया जाए ।

बैठक में जनपद पंचायत हरदा की ग्राम पंचायत आदमपुर, केलनपुर, पचोला, पांचातलाई, झालवा, पलासनेर, गहाल, हंडिया, जनपद पंचायत टिमरनी के बोरपानी, कायरी, गोंदागांवकला, कपासी, छीरपुरा, बाजनिया, सामरधा, बड़झिरी, पांढरमाटी, डेहरिया, सन्यासा, सोहागपुर तथा जनपद पंचायत खिरकिया की ग्राम पंचायत मुहालकला,

बारंगी, रहटाकला, बम्हनगांव, धनवाड़ा, हसनपुरा, टेमलावाड़ीमाल के सचिव अनुपस्थित रहने से संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिये गये ।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा, टिमरनी, जिला पंचायत के योजनाओं के प्रभारी उपस्थित थे ।