jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने जिले के लिये प्रदाय की दो वेंटिलेटर सुविधा वाली आधुनिक एम्बुलेंस

हरदा :मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने सीएसआर फंड के तहत हरदा जिले की रोगी कल्याण समिति को 70 लाख रुपए कीमत की दो वेंटिलेटर सुविधा वाली आधुनिक एंबुलेंस प्रदान की हैं। विगत दिनों टिमरनी के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में इन एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया।

कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर डॉ. विवेक अतुल भुस्कुटे ने बताया कि हरदा जिले के कलेक्टर श्री सिद्वार्थ जैन से चर्चा एवं जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए मरीज वाहनों की आवश्यकता महसूस की गई । टिमरनी विकासखंड में जहॉ 80 से 100 किलोमीटर तक का वन क्षेत्र है,

इस क्षेत्र में अधिकांश कमजोर आयवर्ग के लोग निवास करते हैं । इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टि से कुल दो एम्बूलेंस सीएसआर माध्यम से प्रदान की गई है इनमें से एक एंबुलेंस टिमरनी के वनवासी अंचल के लिए होगी। वहीं, दूसरी एंबुलेंस का उपयोग जिला अस्पताल हरदा द्वारा किया जाएगा।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरदा जिले को मिली इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए क्षेत्र के समाजसेवियों ने डॉ. भुस्कुटे के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। रेडक्रॉस सोसायटी के श्री आनंद मुजुमदार ने बताया कि एम्बूलेंस वाहन से दुर्घटना में घायल लोगों के साथ गंभीर बीमार व्यक्तियों को भी मदद मिलेगी तथा 108 सेवा की तरह गर्भवती महिलाओं को भी आपात स्थिति में मदद दी जा सकेगी ।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री जैन ने सीएसआर गतिविधि के लिए हरदा जिले का चयन करने के लिए कंपनी इंडिपेंडेंट डायरेक्टर एवं प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस का संचालन योगी कल्याण समिति के माध्यम से किया जाएगा।

प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी टिमरनी डॉ एम के चौरे ने बताया कि एम्बूलेंस के माध्यम से वन क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जावेगा, इन शिविरों में क्षेत्र के निजी व शासकीय चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जावेगी ।

वही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच पी सिंह ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध एम्बूलेंस सेवाओं में वृद्वि करते हुए दो बड़ी एम्बूलेंस डॉ. विवेक भुस्कुटे के सहयोग से प्राप्त हुई हैं ।

ज्ञात हो कि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई में स्थित भारत की एक प्रमुख रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई (डीपीएसयू) और अग्रणी जहाज निर्माण कंपनी है, जो मुख्य रूप से भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत, पनडुब्बियां और अपतटीय प्लेटफॉर्म बनाती है। यह रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करती है और इसने 800 से अधिक जहाजों का निर्माण किया है। इसे ‘नवरत्न’ का दर्जा प्राप्त है।

इस कंपनी द्वारा डॉ. विवेक भुस्कुटे को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। सीएसआर फंड के तहत हरदा जिले की रोगी कल्याण समिति को 70 लाख रुपए कीमत की दो आधुनिक एंबुलेंस प्रदान की हैं। बिगत दिनों टिमरनी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में इन एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया।